Monday, December 24, 2018

अशोक गहलोत सरकार के मंत्रिमंडल का गठन आज, 23 विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

राजस्थान में आज अशोक गहलोत सरकार के 23 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। सोमवार को 23 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। इनमें 13 कैबिनेट और 10 राज्य मंत्री शामिल होंगे।


advertisement:


सोमवार को शपथ लेने वाले मंत्रियों में बीडी कल्ला, रघु शर्मा, शांति धारीवाल, लालचंद कटारिया, प्रमोद जैन भाया, परसादीलाल मीना, विश्वेन्द्र सिंह, हरीश चौधरी, रमेश मीना, मास्टर भंवरलाल, प्रतापसिंह खाचरियावास, उदयलाल आंजना और सालेह मोहम्मद शामिल हैं।

इनके अलावा गोविंद सिंह डोटासरा, ममता भूपेश, अर्जुन बामणिया, भंवर सिंह भाटी, सुखराम बिश्नोई, अशोक चांदना, टीकाराम जुली, भजनलाल जाटव, राजेन्द्र यादव और सुभाष गर्ग भी सोमवार को मंत्री पद की शपथ लेंगे।



from देश – Navyug Sandesh http://bit.ly/2Q0vlRh

No comments:

Post a Comment