Thursday, December 20, 2018

कर्जमाफी पर बोले शिवराज, 31 मार्च का बैरियर लगाना किसानो के साथ अन्याय

भोपाल: एमपी में सरकार बनते ही भले ही किसानो का कर्जा माफ़ हो गया हो लेकिन विपक्ष इसमें सवाल उठा रहा है| पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसमें सवाल उठाते हुए कहा है की “कर्जमाफी के लिए 31 मार्च 2018 तक का बैरियर लगाना किसान भाइओ के साथ अन्याय है| कांग्रेस ऐसे छलावे से बचे और उन्हें समझ आ जाना चहिये की मैं सोया नहीं हूँ जाग रहा हूँ”|

ये था फैसला– बता दें कि शिवराज सिंह का ये ट्वीट राज्य सरकार के उस फैसले पर आया है जिसमें कहा गया है कि सरकार 31 मार्च 2018 तक का कर्ज माफ करेगी। हालांकि अब खबर है कि मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ये बंदिश हटा दी है| कमलनाथ ने सत्ता अपने हाथ में लेने के बाद सबसे पहले किसान कर्जमाफी की फाइल पर हस्ताक्षर किया था| राज्य सरकार के इस फैसले के बाद देश के हजारों किसानों को लाभ मिलेगा और उनका कर्ज माफ होगा|

आपको बता दे की कर्जमाफी ही एक ऐसा फैक्टर है जिसके चलते कांग्रेस की सीटें आई है| ये फैक्टर तीनो राज्यों में काम किया और इससे कांग्रेस विजयी हुई है| जाहिर है की कांग्रेस ने अपने वादें पूरे करने शुरू भी कर दिए है|



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2BwKq7X

No comments:

Post a Comment