Sunday, December 23, 2018

इस समय पर पानी पीने से मिलेंगे कई फायदे

यह तो आप जानते ही हैं कि पानी आपकी सेहत के लिए लाभदायक होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पानी पीने का भी अपना एक नियम होता है और अगर आप पानी को उस नियम के अनुरूप पीते हैं तो आपको बहुत से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होते हैं। इतना ही नहीं, ऐसा करने से आप बहुत सी बीमारियों को खुद से दूर रख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं पानी पीने के कुछ नियमों के बारे में-


advertisement:


सबसे पहले तो आप सुबह उठते ही खाली पेट पानी पीए। इससे आपकी बाॅडी के सभी विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाएगें। इससे आप स्वस्थ तो रहेंगे ही, साथ ही आपके चेहरे का ग्लो भी हर गुजरते दिन के साथ बढता चला जाएगा।

अगर आप एक्सरसाइज करने जा रहे हैं तो उसे शुरू करने से दस मिनट पहले पानी अवश्य पीएं। इससे आपको व्यायाम करने के लिए उर्जा प्राप्त होगी।

वहीं व्यायाम करने के बाद दो गिलास पानी पीना न भूलें। इससे आपका शरीर डिहाइडेट नहीं होगा।

शायद आपको जानकर हैरानी हो लेकिन यदि नहाने से पहले एक गिलास पानी पिया जाए तो आपका हाई बीपी लेवल में रहता है।



from हेल्थ – Navyug Sandesh http://bit.ly/2GEs22F

No comments:

Post a Comment