Saturday, December 22, 2018

थकान की समस्या से ऐसे पाएं छुटकारा

वर्तमान समय की बदलती लाइफ स्टाइल की वजह से थकान होना बहुत ही आम बात हैं, लेकिन इससे हमारा काम अत्यधिक भावित हो सकता हैं। इसका सीधा असर व्यक्ति के स्वास्थ्य पर पड़ता है। अत्यधिक काम और तनाव से दुर्बलता की बहुत शिकायत होती है। आइये आज हम आपको थकान दूर करने के उपाय के बारे में बताते हैं…


advertisement:


केले का सेवन :यह शक्ति बढ़ाने वाला फल है। केला खाने से ऊर्जा अत्यधिक मिलती है। प्रतिदिन केले खाएं और संभव हो तो केला खाने के बाद दूध भी पीना चाहिए।

अनार: इसे खाने से शरीर में शक्ति और विशेष प्रकार की ऊर्जा मिलती है। इसके पेड़ों की पत्तियों व छाल का उपयोग भी औषधि के रूप में किया जाता है। यह फल सैकड़ों बीमारियों में आपको लाभ पहुंचाता है।

आंवला उर्जा से भरपूर: इसमें विटामिन सी मौजूद होता है, जो दूसरे किसी फल में नहीं है। प्रतिदिन आंवले का मुरब्बा खाने से कमजोरी दूर होती है। आंवले के चूर्ण में मिश्री पीसकर मिलाएं। इसके बाद प्रतिदिन रात को सोने से पहले करीब एक चम्मच इस मिश्रित चूर्ण का सेवन कीजिए। इसके बाद थोड़ा सा पानी पीएं।

नारियल का सेवन: यह खाने से भी शरीर अत्यधिक बलशाली होता है। इसमे कई शक्तिवर्धक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को मजबूत बनाते हैं साथ ही त्वचा और बाल के लिए भी लाभकारी होता है।

लहसुन: इसमें एलियम नामक एंटीबायोटिक होता है, जो बेहद से रोगों के बचाव में लाभप्रद है। नियमित लहसुन खाने से ब्लडप्रेशर कम या अधिक होने की बीमारी नहीं होती।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2PVIVp0

No comments:

Post a Comment