Saturday, December 22, 2018

यह फल आपको रखेंगे फिट, जानिए इनके नाम और काम

अच्छे स्वास्थ्य के लिए रोज 8 से 10 गिलास पानी पीने को सही माना जाता है लेकिन, शरीर के लिए जरूरी पानी का यह हिस्सा हमें सीधे पानी के रूप में न लेकर ऐसे फलों और सब्जियों के रूप में लेना चाहिए जिसमें पानी की मात्रा अधिक हो।
ज्यादा पानी पीने से विटामिन और मिनरल्स शरीर से बाहर निकल जाते हैं। फलों और सब्जियों में मौजूद पानी धीरे-धीरे रिलीज होता है इससे शरीर में हमेशा पानी बना रहता है। साथ ही ये प्रोटीन, मिनरल्स, विटामिन और नमक की कमी भी पूरी करते हैं।

सेव


advertisement:


सेब में पानी की मात्रा 84 फीसदी है। इसमें सोर्बिटॉल होता है जिससे देर तक भूख नहीं लगती और वजन कम होने लगता है।

केला

केले में 74 फीसदी पानी है। इसमें कैल्शियम और पोटैशियम है जिससे जोड़ों के दर्द में राहत पाई जा सकती है।

खीरा

खीरे में 96 फीसदी पानी होता है। इसमें विटामिन सी और फाइबर होता है जिससे पाचन क्रिया ठीक रहती है और स्किन हाइड्रेट रहती है।

अंगूर

अंगूर में 92 फीसदी पानी है। इसमें एंटी ऑक्सिडेंट होते हैं जिससे ब्लड प्रेशर सामान्य रहता है और यह दिल की बीमारियों से बचाने में मदद करता है।

खरबूज

खरबूज में 90 फीसदी पानी है। इसमें कैलोरी कम होती है इसलिए इससे वजन कम होता है।

संतरा

संतरों में 87 फीसदी पानी है। इसमें फोलिक एसिड होता है जिससे दिमाग की ताकत बढ़ती है और कमजोरी दूर करने में मदद मिलती है।

अनानस

अनानस में 87 फीसदी पानी है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होती हैं जो जोड़ों के दर्द में कारगर है।

स्ट्रॉबेरी

स्ट्रॉबेरी में 92 फीसदी पानी है। इसमें विटामिन बी है जिससे ब्लड सर्कुलेशन ठीक होता है और स्किन की समस्या से बचाव होता है।

तरबूज

तरबूज में 92 फीसदी पानी है। इसमें सिट्रूलिन होता है जिससे शरीर के टॉक्सिन दूर होते हैं। ये स्किन और बालों के लिए फायदेमंद है।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2PVWipg

No comments:

Post a Comment