Sunday, December 23, 2018

कैसे दूर होगी खून की कमी, जानिए कुछ उपाय

खून की कमी या एनीमिया वैसे कोई बीमारी तो नहीं है परन्तु इसकी कमी से दूसरी अन्य बीमारियां हमारे शरीर में हो सकती है| जब लाल रक्त कोशिकाओं की या हीमोग्लोबिन की मात्रा हमारे शरीर में कम होने लगती है तो इसे खून की कमी या एनीमिया कहते है| रक्त में मौजूद लाल रक्त कोशिकाए हमारे शरीर में ऑक्सीजन पहुँचती है| अगर रक्त में लाल रक्त कोशिकाओं की कमी हो जाती है तो हमारे शरीर के विभिन्न पार्ट्स तक ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाता है जिससे हमारे शरीर में कमजोरी व थकान होने लगती है| खून की कमी से रोगी को चक्कर आने लगते है और सांस फूलने लगती है, दिल की धड़कन तेज़ चलने लगती है| खून की कमी के प्रमुख कारण हमारे शरीर में पोषक तत्वों की कमी का होना होता है| आइये जाने खून की कमी को दूर करने के कुछ उपाय –


advertisement:


1 हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए हमे चुकंदर के रस का सेवन करना चाहिए| चुकंदर के रस में शहद मिलाकर सुबह व शाम सेवन करें| इससे आपका हीमोग्लोबिन तेज़ी से बढ़ने लगेगा|

2 आप अपने आहार में अंकुरित भोजन को शामिल करें| चना मूंग, मोंठ को अंकुरित कर लें व इसमें नीबू का रस मिलाकर नित्य सेवन करें|

3 आंवला व जामुन के रस को सामान मात्रा में मिला लें और इसका सुबह शाम सेवन करें| इससे आपके हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ जाएगी|

4 फालसे का रस या फालसे के सेवन करने से बहुत जल्दी खून की कमी दूर हो जाती है|

5 हरी सब्जियों का नित्य सेवन करें| टमाटर का ज्यूस या सूप बनाकर नित्य पीएं|| इससे आपके शरीर में खून की कमी दूर हो जाएगी| अपने आहार में दालें , अंजीर, अखरोट, किशमिश, खजूर जैसे खून बढ़ाने वाले पदार्थो का सेवन करें|

इन चीज़ो का सेवन करके महिलाएं गर्मियों में रह सकती है स्वस्थ!

6 विटामिन बी 12, फोलिक एसिड और विटामिन सी भी हमारे शरीर में रक्त की कमी को दूर करते है|



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2T7rBiz

No comments:

Post a Comment