
बॉलीवुड का एक डेलीगेशन, जिसमे करण जौहर, सिद्धार्थ रॉय कपूर, प्रसून जोशी, अजय देवगन, अक्षय कुमार, रितेश सिधवानी समेत 18 एक्टर्स और फिल्ममेकर्स का प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने पहुंचा. लगभग डेलीगेशन में गए सभी एक्टर्स और फिल्ममेकर्स ने अपने सोशल मीडिया पर इस मीटिंग की पिक्चर की शेयर किया, लेकिन प्रॉब्लम तब शुरू हुई जब इस बात पर सवाल उठा की इस डेलीगेशन में एक भी महिला प्रतिनिधि नहीं थी.
बॉलीवुड एक्ट्रेस और मिस एशिया पेसेफिक रह चुकीं दिया मिर्जा ने सबसे पहले सवाल करते हुए अक्षय कुमार से पूछा, “यह तो बहुत ही शानदार हैं. क्या इसका कोई खास कारण हैं की इस रूम में एक भी महिला नहीं हैं? बताओ अक्षय कुमार”
दरअसल यह सभी बॉलीवुड से जुड़े लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने राज भवन पहुंचे और यहां उन्होंने इंडस्ट्री से जुड़े कई अहम मुद्दो को पीएम मोदी के सामने रखा. इस मीटिंग से जुड़ी तस्वीरें अक्षय कुमार और करण जौहर ने सोशल मीडिया पर शेयर की. इसके बाद से ही यह सवाल उठने लगे कि क्या बॉलीवुड के डेलीगेशन में शामिल होने के लिए एक भी महिला नहीं थी.
इसके बाद एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने भी सवाल कर डाला, “वाओ, क्या शानदार नजर रखती हो दिया मिर्ज़ा…आप ने बहुत जरूरी सवाल पूछा हैं”
फिल्ममेकर अलंकृता श्रीवास्तव ने भी तंज कसते हुए लिखा, “अच्छा होता अगर इस डेलीगेशन में फेमल रीप्रेजेंटेशन भी होता. आखिरकार यह 2018 चल रहा हैं”.
from देश – Navyug Sandesh http://bit.ly/2Cr8wCt
No comments:
Post a Comment