
उत्तर भारत के सभी राज्य ठंड की गिरफ्त में हैं। दिल्ली एनसीआर में घने कोहरे और सर्द हवाओं ने ठंड का प्रकोप बढ़ा दिया है। मौसम विभाग ने अभी ठंड और बढ़ने की सम्भावना जताई है। मौसम विभाग ने कल दिल्ली का न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। तापमान इस मौसम के सबसे निचले स्तर पर था।मौसम विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी का न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा। शिमला का न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी में अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य के बराबर रहा।
कश्मीर में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट आई और अधिकांश इलाकों में पारा शून्य से नीचे आ गया। कुछ इलाकों में पानी जम गया। पंजाब और हरियाणा में आदमपुर में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
from देश – Navyug Sandesh http://bit.ly/2R8w3k4
No comments:
Post a Comment