Saturday, March 2, 2019

आज का राशिफल (02 मार्च 2019): जानिए कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए

राशिफल (02 मार्च 2019)

मेष राशि :-अपने जीवन में कोई नई शुरुआत करने की सोच सकते हैं। लेकिन यह भी तय है कि किसी भी योजना को अमल में लाने के लिए कुछ खर्च भी करना पड़ेगा जिससे आगे चलकर प्रगति भी होगी और लाभ भी होगा।


advertisement:


वृषभ राशि :-आज का दिन प्रतिकूल रह सकता है। उन लोगों से दूरी बनाए रखें जो आपके पीठ पीछे आपके लिए सिर दर्द बने हुए हैं। पार्टनर से नोंकझोंक होने की संभावना बन रही है।

मिथुन राशि :- आपका आर्थिक और सामाजिक कार्यों के प्रति विशेष रुझान रह सकता है। पारिवारिक मामलों के लिहाज से भी दिन अच्छा है। घर में किसी मांगलिक कार्य या यात्रा के लिए विचार-विमर्श करना जरूरी होगा।

कर्क राशि :-आने वाले दिनों को व्यवस्थित करने के लिए या किसी नए आगंतुक का स्वागत के लिए कुछ तैयारी करनी पड़ सकती है। व्यवसाय में जोखिम लेने से बचें। धन से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको दोपहर बाद मिल सकती है।

सिंह राशि :-आपकी सोच विचार में कुछ नया बदलाव आ सकता है।कुछ बदलाव आने पर आपका स्वास्थ्य भी सुधर सकता है। वित्तीय स्थिति में सुधार की सम्भावना भी बन रही है।

कन्या राशि :- मौजूदा संकट को टालने के लिए अपने आस-पास के लोगों से सलाह मशविरा कर सकते हैं। कुछ प्रभावशाली लोग आपको परामर्श दे सकते हैं।आपके उलझे हुए दिमाग में कुछ स्पष्ट तस्वीर उभर सकती है। व्यवसाय में विस्तार व लाभ भी हो सकता है।

तुला राशि :- आज का दिन आपके लिए अच्छा है। तन-मन की ताजगी के अनुभव के साथ आज की शुरुआत होगी। आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। एक नया संकल्प आपको आगे बढ़ने में मददगार साबित होगा।

वृश्चिक राशि :-किसी बदलाव या आने वाले समय के परिवर्तन से आपके मन में कुछ चिंता व्याप्त हो सकती है। यदि भरोसा और ईमानदारी का मेल मिलाया जाए तो कोई दूर का जानकार व्यक्ति आपके इस संशय का निवारण कर सकता है।

धनु राशि :-अच्छा लाभ कमाने के लिए आप अकेले ही आगे नहीं आएं बल्कि जो प्रस्ताव आपको मिल रहे हैं उनके व्यवसायिक समझौतों पर अच्छी तरह ध्यान दें। मिलकर और समझौता करके चलने से ही लाभ होगा।

मकर राशि :- वर्तमान समय की थोड़ा विस्तार से विवेचना करें तो आपको लगेगा कि कामकाज और रोजगार के बेहतरीन मौके आने वाले हैं। स्पष्ट दृष्टिकोण आपके लिए भविष्य के नए रास्ते खोल सकता है।

कुंभ राशि :-दिन कठिन है। अपनी असफलता पर कोई नकारात्मक सोच या विचार नहीं रखें। आपकी सहज प्रवृति और कर्मठ व्यक्तित्व आपके लिए खुद ही सफलता के लिए अच्छे रास्ते तय कर सकता है। कुछ तकलीफ और अड़चनें आपको भी झेलनी पड़ सकती है।

मीन राशि :-आपके कार्यस्थल में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो सकती है लेकिन ऐसी स्थितियों के बीच भी करियर पर ध्यान देना जरूरी होगा।



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2EsAzl1

No comments:

Post a Comment