
बेडरूम घर का एक ऐसा स्थान होता है, जहां पर व्यक्ति दिनभर की थकान के बाद रात को एक सुकून भरी नींद लेना चाहता है। ऐसे में यह जरूरी है कि बेडरूम में जाते ही आपको एक अच्छी फीलिंग हो और यह केवल तभी संभव है, जब बेडरूम की सजावट भी उसी तरीके से हो। तो चलिए जानते हैं बेडरूम को बेहतर बनाने के कुछ आसान टिप्स के बारे में-
जैसा कि इसके नाम से ही पता चलता है कि बिना बेड के बेडरूम अधूरा है। यह न सिर्फ आराम करने के काम आता है, बल्कि बेडरूम की शोभा में भी चार-चांद लगा देता है। इसलिए ये सेंटर स्टेज की तरह होना चाहिए जिस पर एक लैविश बेडिंग और क्वालिटी मैट्रेस हो। एक बार आपका आइडियल बेड तैयार हो जाए तो इस पर सफेद कॉटन शीट्स बिछाएं। ध्यान से आरामदायक तकिये चुनें और साथ में टॉपर्स.प्रोटेक्टर्स भी रखें। इन सभी चीजों से लग्ज्यूरिअस फील मिलता है।
बेड पर रखे तकिए भी बेहद महत्वपूण होते हैं। भले ही आप सोने के लिए एक ही तकिया लेते हों लेकिन बेड पर कम से कम चार तकिये रखें। इनमें डेकोरेटिव पिलोज भी शामिल करें। इस तरह आपको कमरे में कोजी और फाइवस्टार लुक मिलेगा।
अपने बेडरूम को हमेशा नया और लग्ज्यूरिअस फील देना चाहते हैं तो अपने बेडशीट्स हमेशा साफ सुथरे रखें। अगर संभव हो तो कमरे में व्हाइट शीट का इस्तेमाल करें। कम्प्लीट वाईट लुक हेलो इफेक्ट क्रिएट करता है।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Ca3eeo
No comments:
Post a Comment