
दिग्गज बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी का यह मानना है कि आज भारत में जो भी समाज की बुराई के खिलाफ आवाज उठाता है, उसे देशद्रोही करार दे दिया जाता है। कुछ लोग राजनीतिक फायदे के लिए साजिशन ऐसा कर रहे हैं।
देहरादून में अपने पिता शायर कैफी आजमी की 100वीं जयंती पर सहस्रधारा रोड पर पैसेफिक गोल्फ एस्टेट में आयोजित देहरादून काव्य उत्सव में शबाना ने यह महत्वपूर्ण बात कही। उनके मुताबिक, देशभक्त देश में फैली बुराई की आलोचना करता है, क्योंकि वह देश की भलाई चाहता है लेकिन राष्ट्रवादी कुछ भी अपने खिलाफ सुनना नहीं चाहता है। राष्ट्रवाद और देशभक्ति में बहुत अंतर है, लेकिन इसे राजनीतिक मुद्दा बना दिया गया है। यह गलत है, देश हित में नहीं है। आपको बता दे की जब शबाना ने यह बात कही तब शबाना के पति और प्रसिद्ध गीतकार जावेद अख्तर भी मंच पर मौजूद थे।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2I8GNdp
No comments:
Post a Comment