
कलौंजी अंग्रेजी में ब्लैक सीड्स कहलाता है। इसमें पोटेशियम, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और खनिज पाए जाते हैं| इसमें अमीनो एसिड और एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं। यह डायबिटीज़ के पेशेंट्स में रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित रखता है| इसका इस्तेमाल तेल के रूप में करने से टाइप-2 डायबिटीज के पेशेंट्स को लाभ मिलता है। आइये जानें इसके फायदे
ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रखे
ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने में कलौंजी बहुत फायदेमंद होती है| इसको खाने से रक्त शर्करा के स्तर को कंट्रोल में रखा जा सकता है।
कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रखे
डायबिटीज पेशेंट्स में हार्ट संबंधी समस्याएं ज्यादा होती हैं| ऐसे में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाता है। कलौंजी अच्छे कोलेस्ट्रॉल के लेवल में सुधार करने में मदद करती है| खाने में कलौंजी खाने से ब्लड एलडीएल और ब्लड ट्राइग्लिसराइड्स के लेवल में कमी आ सकती है।
एक्ने से बचाए
कलोंजी के तेल को नींबू के रस के साथ मिलाकर लगाने से त्वचा संबंधी समस्याओं से निजात पाया जा सकता है| इस मिश्रण को एक दिन में दो बार लगाएं| इससे आपके दाग और पिंपल्स दूर हो जायेंगे|
सिरदर्द से राहत
सिरदर्द से छुटकारा दिलाने में कलौंजी का तेल बहुत लाभदायक होता है| सिर पर कलोंजी तेल से मसाज करने से दर्द से राहत मिलती है|
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2UAkL6n
No comments:
Post a Comment