Friday, May 17, 2019

अरारोट है शरीर के लिए फायदेमंद, करें इसका सही इस्तेमाल

वैसे तो ऐसी बहुत सारी चीजें होती हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत अधिक फायदेमंद होती हैं, इनमें बहुत सारे ऐसे तत्व पाये जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत गुणकारी होते हैं। आज हम बात कर रहें हैं आरारोट की। आरारोट सफेद रंग का पाउडर होता है। इसका इस्तेमाल खाने की चीजों में किया जाता है। आरारोट में इसमें पोटाशियम, जिंक, फाइबर, विटामिन बी कांप्लेक्स और कैल्शियम होता है, जो कि खाने को गाढ़ा बनाने में बहुत मदद करता है। आज हम आपको बता रहें हैं आरारोट के फायदों के बारें में…

वजन कम करने में फायदेमंद

अरारोट में अमीलोपेक्टिन और अमीलोसे होता है, जो कि हमारे शरीर की कैलोरी को कम करता है और इससे हमारा वजन भी कम होता है।

पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है

अरारोट का सेवन करने से हमारा पाचन तंत्र भी स्वस्थ्य रहता है, इससे पेट से जुड़ी सभी समस्याएं भी दूर हो जाती है।

गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमेंद

अरारोट में फलोट नाम का तत्व शामिल होता है, जो कि गर्भवती महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए अच्छा होता है।

हार्ट को स्वस्थ बनाता हैं

अरारोट में पोटाशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो कि हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी मददगार होता है।

धूप से बचाव

अरारोट सूरज की हानिकारक किरणों से भी हमें बचाता है। सप्ताह में एक बार अगर आप इसका सेवन करते हैं तो इससे हमारी त्वचा धूप की हानिकारक किरणों से खराब नहीं होती है।



from हेल्थ – Navyug Sandesh http://bit.ly/2EdkXTa

No comments:

Post a Comment