
आजकल लोग अपनी बाॅडी और फिटनेस को लेकर अधिक सजग होते जा रहे हैं। कुछ लोग तो अच्छी बाॅडी बनाने और मसल्स बिल्डअप करने के लिए सिर्फ व्यायाम का सहारा ही नहीं लेते, बल्कि प्रोटीन शेक भी पीते हैं। अमूमन माना जाता है कि इससे सेहत को कई तरह के लाभ होते हैं, लेकिन वास्तव में प्रोटीन शेक स्वास्थ्य के लिए काफी हद तक हानिकारक भी हो सकता है तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-
प्रोटीन शेक को यूं तो हेल्दी पेय पदार्थ माना गया है, लेकिन जो लोग अधिकतर प्रोटीन शेक पर ही निर्भर करते हैं और संतुलित डाइट की ओर ध्यान नहीं देते, उन्हें मोटापे के साथ-साथ समय से पहले मौत का खतरा भी बढ़ जाता है। हाल ही में हुई एक नई स्टडी में इस बात का दावा किया गया है। स्टडी के अनुसार, प्रोटीन पाउडर में ब्रांच्ड चेन अमिनो ऐसिड यानी बीसीसीए पाया जाता है। यह बीसीसीए भले ही मसल्स को बनाने में मदद करता हो लेकिन इसका व्यक्ति के शरीर पर नकारात्मक असर भी पड़ता है। इससे न सिर्फ वजन बढ़ने का खतरा रहता है बल्कि समय से पहले मौत का खतरा भी कई गुना बढ़ जाता है। स्टडी में अनुसंधानकर्ताओं ने यह भी पाया कि खून में बीसीसीए का लेवल अगर अधिक हो जाए तो यह नींद में मदद करने वाले हैपी हॉर्मोन सेरोटोनिन के लेवल को कम कर देता है जिससे व्यक्ति की नींद भी कम हो जाती है।
अगर आप हेल्दी तरीके से अपनी मसल्स बिल्डअप करना चाहते हैं तो यह जरूरी है कि आप मार्केट मंे मिलने वाले प्रोटीन शेक के स्थान पर डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करें, जिनमें प्रोटीन की अधिकता हो। लिहाजा सिर्फ प्रोटीन शेक पर निर्भर रहने की बजाए चिकन, फिश, अंडा, बीन्स, दाल और नट्स का सेवन करना चाहिए ताकि इन अलग-अलग सोर्सेज से प्रोटीन मिल सके।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2J0nbsO
No comments:
Post a Comment