
केक एक ऐसी चीज है, जिसे बच्चे कभी भी ना नहंीं बोल सकते। अमूमन किसी की बर्थडे पार्टी में तो बच्चे केक खाते ही हैं, लेकिन आम दिनों में कोई भी इन्हें बाजार से नहीं लाता। ऐसे में अगर आप छुट्टी के दिन बच्चों के लिए कुछ अलग व मीठा बनाने की सोच रही है तो बनाना केक बनाएं। हेल्दी और टेस्टी इस केक को खाकर बच्चे बेहद खुश हो जाएंगे। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि-
केक को बनाने के लिए सबसे पहले मैदा और बेकिंग पाउडर मिलाएं। अब आप इसमें दालचीनी पाउडर और अखरोट मिला लें। अब आप एक कटोरी में मक्खन डालकर केले को मिक्स करें। अब इसमें दही डालकर मैश करें। तैयार हुए मिश्रण में धीरे-धीरे दूध डालते हुए मिलाते जाएं। अब इस मिश्रण को अच्छी तरह फेंटे। इतने अच्छे से की एक भी लम्प ना रहे। केक के लिए मिश्रण तैयार है।
अब एक बड़े से प्लास्टिक के डब्बे में घी लगाकर उसमें मिश्रण डालें और माइक्रोवेव में 170 डिग्री सेल्सियम तापमान पर बेक करने के लिए रख दें। आपके केक को बनने में लगभग 50 से 60 मिनट लगेंगे। जब केक बनकर तैयार हो जाएं तो उसे आधे घंटो के लिए फ्रीज में रख दें। आपका केक बन कर तैयार है। अब आप केक निकालकर अपने बच्चों को सर्व करें।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2VfVWkH
No comments:
Post a Comment