Tuesday, May 7, 2019

स्मार्ट फ़ोन का अधिक उपयोग है घातक, आइये जानते है कैसे

आजकल स्मार्टफोन लोगों की सबसे बड़ी जरूरत है। स्मार्टफोन के द्वारा दुनियाभर की जानकारी घर बैठे तो मिल जाती है लेकिन इसका ज्यादा प्रयोग सेहत के लिए हानिकारक है। आजकल हर किसी के पास स्मार्टफोन है, जिसका प्रयोग हम सारा दिन करते रहते है।

मगर क्या आप जानते है इसका ज्यादा प्रयोग करने से आपको गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। आज हम आपको बताएंगे स्मार्टफोन का ज्यादा प्रयोग करने से हमे क्या नुकसान है।

स्मार्टफोन में से निकलने वाले खतरनाक रेडियेशन के कारण आप कैंसर और दिल के रोगों का शिकार हो सकते है। इसके अलावा इन रेडियेशन के कारण हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ जाता है।

हर कोई स्मार्टफ़ोन में लाउड म्यूजिक सुनना पसंद करता है लेकिन तेज आवाज में गाने सुनने से कानों के पर्दे कमजोर होकर फट जाते है।

हर कोई स्मार्टफोन से इतना बिजी है कि वो परिवार के साथ समय ही नहीं बिताते। स्मार्टफ़ोन का प्रयोग करते समय उन्हें कोई दूसरा काम कह जाए तो उन्हें गुस्सा आ जाता है। धीरे-धीरे यह आपकी आदत बन जाती है और आपका स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाता है।



from हेल्थ – Navyug Sandesh http://bit.ly/2J4Awk4

No comments:

Post a Comment