Monday, May 6, 2019

दही में इन चीजों को मिलाकर खाने से होता है खूब फायदा

दही काफी हैल्दी फूड है लेकिन अगर इसमें कुछ चीजों को मिलाकर खाया जाए तो इसका लाभ दोगुणा और बढ़ जाता है। चलिए आपको बताते हैं उन्हे चीजों के बारे में, जिन्हे खाने से सेहत को कई लाभ मिलेंगे।

काली मिर्च और काला नमक –

दही में काली मिर्च और काला नमक मिलाकर खाने से वजन कम होता है और एकस्ट्रा फैट बर्न होता है।

ड्राई फ्रूट्स और शक्कर –

इसमें ड्राई फ्रूट्स और शक्कर मिलाकर खाने से कमजोरी दूर होती है। दुपलेपन से राहत मिलती है।

अजवाइन –

दही में अजवाइन मिलाकर खाने से पाइल्स की परेशानी दूर होती है।

काला नमक तथा भुना हुआ जीरा –

दही में काला नमक तथा भुना हुआ जीरा डालकर खाने से भूख बढ़ती है। इसकी के शाथ डाइजेशन की परेशानी दूर रहती है।

शहद –

दही में शहद मिलाकर खाने से काफी लाभ मिलता है। ये एंटीबायोटिक का कार्य करता है। दही का इस तरह से सेवन करने से मुंह के अल्सर से राहत मिलती है।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2H2Zs83

No comments:

Post a Comment