
पिछले कुछ समय में युवाओं के बीच शादी का क्रेज कम हुआ है और एक-दूसरे को अच्छी तरह जानने व समझने के लिए वह लिव इन का रूख करते हैं। लेकिन लिव इन में रहने के जितने फायदे हैं, उतने ही नुकसान ही हैं। इसलिए अगर आप अपने पार्टनर के साथ लिवइन में रहने की सोच रहे हैं तो पहले एक बार यह लेख अवश्य पढ़ें-
लिव इन रिलेशनशिप में रहने के कई फायदे होते हैं। सबसे पहले तो ऐसा करने से आपको एक दूसरे को समझने का समय मिल जाता है। अगर आपको लगता है कि उनके साथ नहीं रहा जा सकता तो आप ब्रेकअप करके अलग हो सकते हैं, जो तलाक लेकर अलग होने से बेहतर ऑप्शन है।
अब वो समय गया जब लड़कों के ऊपर घर को संभालने की जिम्मेदारी होती थी और लड़कियां घर देखती थीं। आज दोनों काम करते हैं और सारी जिम्मेदारियों को बराबर बांटते हैं। ऐसे में साथ रहकर सारी जिम्मेदारियों को आगे जाकर कैसे बांटना है, इसे आसानी से अनुभव किया जा सकता है।
लिव इन रिलेशनशिप में रहने का एक फायदा यह भी है कि कपल्स अपने बीच के मसलों को माता-पिता को शामिल किए बिना खुद सुलझा लेते हैं, जो उनकी अंडरस्टैंडिंग कि लिए अच्छा कदम है।
यह रिश्ता अधिक बोझिल नहीं होता। ऐसे में दोनों पार्टनर पूरी तरह से निजी रूप से आजाद होते हैं।
जहां एक ओर लिव इन में रहने के कई फायदे हैं, वहीं इससे कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। लिव इन में रहने से बंधन में न बंधने की आजादी तो होती है, लेकिन दूसरी तरफ आप अपनी जिंदगी को खुलकर जी नहीं पाते। वहीं रिश्ते में हमेशा एक असुरक्षा का भाव रहता है। दोनों के मन में एक दूसरो के बहकने को लेकर डर बना रहता है।
कमिट्मेंट तोड़ने का डर इस तरह हमेशा मन में बना रहता है कि तनाव की स्थिती उत्पन्न हो जाती है।
साथ रह लेने के बाद एक दूसरे के साथ शादी के बाद कुछ एक्सपलोर करने को नहीं बचता। कल को किसी कारण शादी न हो पाए तो दूसरे रिलेशन में जाने में मुश्किल होती है।
from रिलेशनशिप – Navyug Sandesh http://bit.ly/2WpaFGA
No comments:
Post a Comment