Friday, May 17, 2019

गलत सलाद का कॉम्बिनेशन सेहत के लिए है हानिकारक

यह तो आप जानते ही हैं कि सलाद हमारे सेहत के लिए काफी स्वास्थ्यवर्धक माना गया है। इससे आपको बेहद कम कैलोरी में आवश्यक सभी पोषक तत्व प्राप्त हो जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सलाद खाते समय भी आपको बहुत सी बातों का ध्यान रखना होता है। उदाहरण के तौर पर, अगर आप टमाटर और खीरे का सेवन एकसाथ करते हैं तो आपको बहुत सी परेशानियों को झेलना पड सकता है। आईए जानते हैं उन्हीं परेशानियों के बारे में-


शायद आपको जानकर हैरानी हो लेकिन अगर आप खीरा और टमाटर को एक साथ खाते हैं ताो आपको गैस, पेट में दर्द, ब्लोटिंग, थकान, अपच सहित अन्य कई पेट की परेशानियों का सामना करना पड सकता है।


दरअसल, खीरा और टमाटर फास्ट और स्लो डाइजेशन वाले फूड्स में आते हैं। इस तरह का काॅम्बिनेशन सेहत के लिहाज से सही नहीं माना जाता। दरअसल, जब आप फास्ट और स्लो डाइजेशन वाले फूड्स को एक साथ खाते हैं तो एक फूड पहले पचकर इंटेस्टाइन में पहुंच जाता है और दूसरे की प्रॉसेस चलती रहती है। यह प्रॉसेस आपके शरीर के लिए हानिकारक होती है। इसलिए भूलकर भी इन दोनों का सेवन आप एकसाथ न करें।



from हेल्थ – Navyug Sandesh http://bit.ly/2Ee4WMx

No comments:

Post a Comment