Thursday, May 16, 2019

लौंग से प्राप्त होते है ये चमत्कारी लाभ

लौंग एक ऐसे मसाले के रूप में जाना जाता है, जिसके लोग अधिकतर अपने खाने में प्रयोग करते हैं। वहीं मुंह से दुर्गंध आने पर भी इसका प्रयोग करने की सलाह दी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लौंग का काम सिर्फ यही तक सीमित नहीं है। बल्कि इससे आपको अन्य भी कई लाभ प्राप्त होते हैं। तो चलिए जानते हैं लौंग से प्राप्त होने वाले चमत्कारी लाभों के बारे में-


आपको शायद जानकर हैरानी हो लेकिन लौंग के प्रयोग से आप हिचकियां को आसानी से रोक सकते हैं। अगर आपको हिचकियां आ रही हैं तो आप 2.3 लौंग चबाएं और ऊपर से थोडा सा पानी पी लें। हिचकियां रूक जाएगीं।


अगर आपको सिरदर्द होता है या बार-बार चक्कर आते हैं तो आप आधे गिलास में 2 लौंग उबालकर इस पानी को पीएं। आपको काफी फायदा होगा।
आंखों की पुतलियों पर कई बार छोटी-छोटी बारीक फुंसियां हो जाती हैं। इन फुंसियों पर यदि लौंग पीसकर लगाई जाए तो वे बैठ जाती हैं और सूजन कम होती है।
लौंग का तेल से मुंहासों को दूर करने में भी काफी प्रभावी होता है। लौंग के तेल से चेहरे की कायाकल्प हो जाती है।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2EcofWB

No comments:

Post a Comment