
आजकल काफी लोग तंबाकू का सेवन करते हैं। बड़ों के साथ साथ आजकल कम उम्र के बच्चे भी तंबाकू का सेवन करने लगे हैं। तंबाकू के सेवन से आपको दिल से जुडी और कैंसर जैसी घातक बीमारियों का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको बताएंगे तंबाकू के सेवन से हमारे शरीर को क्या नुक्सान है।
तंबाकू में करीब 4800 केमिकल होते हैं जो सेहत के लिए नुकसानदायक है। इसके सेवन से आपको हार्ट डिजीज, स्ट्रोक, ब्रॉन्काइटिस, इनफर्टिलिटी और पेप्टिक अल्सर जैसी प्रॉब्लम का सामना करना पड़ सकता है।
कैंसर का मुख्य कारण तंबाकू है। इसके सेवन से आपको लंग्स, लेरिंग्स, इसोफेगस, लिवर, पेंक्रियास, कोलोन के अलावा मुंह और गले के कैंसर का भी हो सकता है।
तम्बाकू की लत से छुटकारा पाने के लिए जब भी तलब लगे खजूर, मिश्री, इलायची, बादाम के छोटे-छोटे टुकड़े अपने पास रखें और इन्हें लंबे समय तक मुंह में घुमाते रहें।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2wFG4sQ
No comments:
Post a Comment