Monday, July 29, 2019

हवाई यात्रा के दौरान खाना आपके स्वास्थ्य के लिए हो सकता है हानिकारक

मध्यम वर्गीय घर के हर व्यक्ति का सपना होता है कि वह जीवन में एक बार हवाई यात्रा अवश्य करें। जो लोग पहली बार हवाई यात्रा करते हैं, उनके दिल में एक अजीब सी घबराहट होती है। खासतौर से, अगर आप लंबी हवाई यात्रा करते हैं तो आपको बहुत सी बातों का ध्यान रखना होता है। इस दौरान आपको अपने खान-पान पर विशेष रूप से गौर करना चाहिए

, अन्यथा आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्या का सामना करना पड सकता है। तो चलिए जानते हैं, उन आहार के बारे में, जिन्हें हवाई यात्रा के दौरान खाना आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है-


हवाई यात्रा के दौरान तली हुई चीजों का सेवन बिल्कुल भी न करें। वहीं आप ऐसी चीजों के सेवन से भी परहेज करें , जिनको पचाने में मुश्किल का सामना करना पड़े। तले हुए भोजन के अलावा वसायुक्त खाना, प्याज, फलियां और गोभी खाने से भी परहेज करना चाहिए।
बच्चों और बडों को फास्ट फूड खाना काफी पसंद होता है। लेकिन हवाईयात्रा के दौरान इन्हें खाना अवाॅयड ही करें तो बेहतर होगा।


इन सबके अतिरिक्त हवाई सफर के दौरान मादक पदार्थों का सेवन बिल्कुल भी न करें। यह आपके साथ-साथ अन्य यात्रियों के लिए भी परेशानी का सबब बन सकता है।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2SVl2kF

No comments:

Post a Comment