Monday, July 29, 2019

राइस वाटर माना जाता है एनर्जी ड्रिंक के बराबर

आजकल हर कोई चावल खाना पसंद करता है। चावल खाने में स्वादिष्ट होने के साथ साथ सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि चावल पकने के बाद जो पानी शेष रह जाता है वो हमारी सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद हैं। आज हम आपको बताएंगे कैसे।

ऐनर्जी ड्रिंक: 1 गिलास राइस वाटर ऐनर्जी ड्रिंक के बराबर माना जाता है। आप अपने स्वाद अनुसार इस में कटी पुदीनापत्ती, भुना जीरा पाउडर और काला नमक मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं।

शरीर का तापमान: राइस वाटर का प्रयोग शरीर के तापमान को संतुलित रखता है। गरमी के मौसम में इस का सेवन सेहत के लिए बहुउपयोगी है।

कब्ज की प्रॉब्लम: गलत खान पान के कारण आजकल काफी लोगो में कब्ज की प्रॉब्लम देखने को मिल रही है। कुछ दिन लगातार राइस वाटर का सेवन करने से आप कब्ज से छुटकारा पा सकते हैं।



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2YlGtfG

No comments:

Post a Comment