Saturday, July 13, 2019

मच्छरों और शराब पीने वालों का है अजीब रिश्ता

जब भी कभी आप अपने परिवार के साथ सो रहे होते हैं और मच्छर सिर्फ आपको ही काट रहे हैं तो आप बहुत अधिक परेशान हो जाते हैं, लेकिन इसके पीछे की वजह आपको शायद नहीं पता होगी। इसके पीछे वजह है आपका शराब पीना। जी हां, यही कारण है कि मच्छर चुंबक की तरह आपकी तरफ लगातार आकर्षित होते हैं। इसके अलावा इसके पीछे जैविक यानि जेनिटिक कारण भी हो सकता है। मच्छर आपके DNA की तरफ भी बुरी तरह आकर्षित होते हैं।

आपकी त्वचा पर होने वाले कैमिकल मच्छरों को आपकी तरफ लगातार खींचते हैं। आपकी त्वचा में पाये जाने वाले कोलेस्ट्रॉल और स्टीरॉयड मच्छरों को आपको काटने के लिए बखूबी उकसाते हैं। इसके साथ ही शराब का सेवन करने वाले लोगों को भी मच्छर अपना शिकार बनाने से कतई पीछे नहीं हटते हैं। शराब का सेवन करने से आपके पूरे शरीर में उसका जबरदस्त असर होता है, जिस कारण मच्छर आपको काटता है।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2jH9DHQ

No comments:

Post a Comment