
बहुत कम लोग ऐसे होंगे, जिन्हें लौकी पसंद होगी। बहुत से लोग तो लौकी को बीमारों की सब्जी भी कहकर बुलाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हें कि वास्तव में यही बीमारों वाली सब्जी आपकी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। तो चलिए आज हम अपको लौकी खाने के कुछ बेमिसाल फायदों के बारे में बता रहे हैं-
अगर आप अपने बढ़ते वजन पर लगाम लगाना चाहते हैं तो लौकी को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं। आप चाहें तो इसकी सब्जी खाएं या जूस पीएं। यह तेजी से आपका वजन कम करेगा।
बच्चों की जंक फूड से दूरी बनाये रखने की बेस्ट टिप्स
गर्मी के मौसम में लौकी के सेवन का विशेष लाभ प्राप्त होता है। सबसे पहले तो इसमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जो आपके शरीर को लाभ पहुंचाते हैं। इसके साथ-साथ लौकी में पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होने के कारण यह गर्मियों में आपको हाइड्रेट रखता है।
इन चीजों के सेवन से एसिडिटी और फूड पॉइजनिंग में मिलेगी राहत
जो लोग मधुमेह पीड़ित हैं, उन्हें लौकी का सेवन जरूर करना चाहिए। रोजाना सुबह उठकर खाली पेट लौकी का जूस पीना डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
भरपूर एनर्जी के लिए जरूर करें इन चीजों का सेवन
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2JHyXpV
No comments:
Post a Comment