Monday, July 29, 2019

ज्यादा तेल लगाने से बालों को होता है नुकसान

इंटरनेट डेस्क। बालों पर ज्यादा तेल लगाना भी बेहद हानिकारक हो सकता हैं। कई महिलाएं बालों पर ज्यादा तेल लगा लेती है,जिसकी वजह से बालों की समस्या उत्पन्न होने लग जाती हैं। आपको बता दें कि अकसर आपने यह ही सुना है कि बालों में तेल लगाना लाभदायक है।

लेकिन ये बात सही भी है तेल लगाने से बालों में चमक आती है। इसके इलावा टूटे हुए बालों की मुरम्मत होती है तथा बाल घने होते हैं लेकिन इन लाभ के साथ-साथ तेल लगाने के कई सारे नुकसान भी हैं। लो आईये जानते है बालों पर ज्यादा तेल लगाने के नुकसान के बारे में..

—आपको बता दें कि हमारे सिर की स्किन कुछ प्राकृतिक तेल पैदा करती है जिससे नमी बनी रहती है जो अच्छी होती है। कई लोग अधिक देर तक तेल लगाए रखते है लेकिन अधिक देर तेल लगाए रखने से अधिक नमी हो जाती है जिससे फुंसी और दाने होने का डर रहता है।

-वहीं कुछ लोग बाल धोने से कुछ घंटे पहले तेल लगा लेते है या फिर रात में सोते वक्त बालों तथा सिर की मसाज करते हैं तथा सुबह उठते ही धो देते है। इससे बालों में नमी की अधिक मात्रा होने से बचा देते हैं। इस नमी के कारण से चेहरे पर मुंहासे तथा दाने होने लगते हैं।

-साथ ही सिर पर ज्यादा तेल लगाने से कई बार चेहरे पर भी लग जाता है जिससे गंदगी जमा होती है जो मुंहासे पैदा करता है। बालों में तेल लगाने का वक्त निश्चित होना चाहिए। बहुत अधिक तेल चुपड़ लेने से भी नुकसान होता है। स्कैल्प के हिसाब से तेल लगाना चाहिए। तेल उतना ही लगाएं जिससे बाल सारी नमी सोख लें।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2YsemeT

No comments:

Post a Comment