
एक बेहतर स्वास्थ्य के लिए अच्छी नींद का होना बेहद जरूरी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके खाने का नींद से सीधा संबंध है। आप रात को सोने से पहले जो खाते हैं, उससे आपकी हेल्थ ही नहीं, नींद भी प्रभावित होती है। कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिसे सोने से पहले नहीं खाना चाहिए। इससे आपकी नींद प्रभावित होती है। तो चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में, जिन्हें सोने से पहले खाने से परहेज करना चाहिए-
वैसे तो ग्रीन टी हेल्थ के लिए अच्छी मानी गई है, लेकिन रात को सोने से पहले इसका सेवन करने से बचें। दरअसल, ग्रीन टी में कैफीन मौजूद होता है, जो नींद को प्रभावित करता है।
सोने से ठीक पहले हाई प्रोटीन डाइट लेने से भी परहेज करना चाहिए। दरअसल, सोते समय व्यक्ति की पाचन क्षमता 50 फीसदी स्लो हो जाती है, वहीं दूसरी ओर प्रोटीन को पचाने में काफी समय लगता है। ऐसे में अगर आप सोने से पहले प्रोटीन लेंगे तो इससे शरीर को परेशानी होगी।
सोने से पहले मसालेदार खाना भी अच्छा विचार नहीं है। दरअसल, मसालेदार भोजन शरीर के तापमान को बढ़ा देता है, जिसके चलते व्यक्ति को बेचैनी महसूस होती है। साथ ही यह पेट में जलन, अपच या गैस जैसी समस्याएं भी खड़ी कर सकता है।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2ZZ3Soo
No comments:
Post a Comment