
ऐसी बहुत सी डिश है, जिनका स्वाद टोमेटो कैचप के बिना आता ही नहीं है। फिर चाहे बात चीले की हो या पकौड़ों की, टोमेटो कैचप के बिना लोग इन डिशेज को नहीं खाते। इस प्रकार अगर यह कहा जाए कि टोमेटो कैचप आम आदमी के सबसे पसंदीदा खाद्य पदार्थों में से एक है, तो गलत नहीं होगा।
लेकिन अगर हम आपसे कहें कि हर घर में पाया जाने वाला यही टोमेटो कैचप सेहत के साथ खिलवाड़ करता है तो शायद आपको जानकर हैरानी हो लेकिन यही सच है। तो चलिए जानते हैं टोमेटो कैचप के कुछ नुकसान
आपको शायद पता न हो लेकिन टोमेटो केचअप को तीखा और टेस्टी बनाने के लिए उसमें चीनी और सोडियम मिलाया जाता है, जो एक बेहद खतरनाक कॉम्बिनेशन है। लंबे समय तक टोमेटो केचअप के इस्तेमाल से शरीर में जटिलताएं पैदा हो सकती है। इसका लगातार प्रयोग शरीर के लिए काफी खतरनाक हो सकता है।
वहीं इसमें चीनी की मात्रा भी बहुत अधिक होती है। जानकारों के मुताबिक एक चम्मच टोमेटो केचअप में एक बिस्किट या चॉकलेट से भी ज्यादा चीनी होती है। इसमें पाए जाने वाला टोमेटो का तीखापन और फ्रक्टोस कॉर्न सीरप आंतों के लिए भी काफी नुक्सानदायक होता है। इसके सेवन से इंसुलिन लेवल बढ़ता है और मोटापे की भी समस्या हो सकती है।
वहीं कुछ कंपनियां इसमें स्वाद को बढ़ाने के लिए मोनोसोडियम ग्लूटोमेट की मिलावट करते हैं। इससे अस्थमा और ब्रेन डेमेज की शिकायत हो सकती है। इसमें सोडियम की तयशुदा मात्रा 160 एमजी से ज्यादा होती है।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Zg5ddU
No comments:
Post a Comment