Monday, August 5, 2019

हर रोज एक गिलास जूस से कब्ज के मरीज को मिलता है काफी लाभ

कब्ज सेहत के लिए नुकसान दायी होती हैं, अगर आप भी कब्ज से परेशान हैं तो आपको कुछ टिप्स बताते हैं, जिन्हे अपनाकर आप कब्ज की समस्या से राहत पा सकते हैं।

हर रोज अलग अलग समय पर खाना खाने से भी कब्ज और गैस की समस्या हो रही है। अगर देखा जाए तो मौजूदा वक्त में हर कोई कब्ज की समस्या से परेशान हैं।

कब्ज की बीमारी कई बीमारियां साथ लाती है। चलिए आईये जानते हैं कब्ज से छुटकारा पाने के लिए कुछ जूस बता रहे हैं। इनके सेवन से आप इस रोग से काफी हद तक राहत पा सकते हैं….

हर रोज पीएं नाशपाती का जूस: अगर आप नाशपाती का जूस पीएंगे, तो इससे कब्ज की समस्या से छुटकारा सकते हैं। नाशपाती में सेब की तुलना में 8 गुना अधिक सोर्बिटोल होता है। यानि कि नाशपाती सेब से अधिक लाभकारी है। हर रोज एक ग्लास लेने से कब्ज के मरीज को काफी लाभ मिलता है।

पीजिए सेब का जूस: अगर आप सेब का जूस पीएंगे तो आप कब्ज की समस्या से राहत पा सकते हैं। सेब में सोर्बिटोल होता जिस कारण से इसका एक लेक्साटिव इफ़ेक्ट पड़ता है और नरम मल उत्पन्न करने में सहायता करता है। रात के वक्त इस जूस का सेवन करने से ज्यादा आराम मिलता है। आप चाहे तो सेब को साबुत भी खा सकते हैं।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/33acdrM

No comments:

Post a Comment