Thursday, August 22, 2019

इंफेक्शन व बैक्टीरियल बीमारियों से बचाती है काली मिर्च

काली मिर्च किसी भी भारतीय किचन में आसानी से मिल जाती है। यूं तो आप इसका सेवन भोजन का स्वाद बढ़ाने के लिए करते होंगे, लेकिन इसकी मदद से अन्य भी कई तरह के लाभ उठाए जा सकते हैं। तो चलिए जानते है काली मिर्च से होने वाले कुछ बेमिसाल फायदों के बारे में-

आज के समय में जिस तरह ज्यादातर समय लोग स्क्रीन पर बिताते हैं, उससे आंखों पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में काली मिर्च का सेवन करें। इसके लिए काली मिर्च को शुद्ध घी में मिलाकर खाएं। इससे आंखों की रोशनी तो बढ़ती है ही, साथ ही आंखों की बीमारियां भी दूर होती हैं।

पेट की परेशानियों को अलविदा कहने के लिए भी काली मिर्च का सेवन किया जा सकता है। पेट फूलने से लेकर अपच, दस्‍त, कब्‍ज और अम्‍लता आदि जैसी परेशानियां काली मिर्च की मदद से दूर हो जाती है।

इंफेक्शन व बैक्टीरियल बीमारियों से बचने के लिए इम्यून सिस्टम का मजबूत होना बहुत जरूरी है। गर्म पानी के साथ एक चैथाई चम्मच काली मिर्च पाउडर दिन में 2 बार लेने से इम्यून सिस्टम बूस्ट होता है।

अगर आपको खांसी परेशान कर रही है तो आप काली मिर्च का सेवन कीजिए। खांसी से छुटकारा पाने के लिए 2 काली मिर्च, मुलेठी का टुकड़ा और मिश्री मिलाकर खाली पेट या भोजन के बाद चूसें। इससे आपको खांसी से आराम मिलेगा।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/31TVlE1

No comments:

Post a Comment