Monday, August 26, 2019

प्रियंका गांधी का बड़ा आरोप – राष्ट्रवाद के नाम पर दबाई गई लाखों लोगों की आवाज

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बड़ा आरोप लगते हुए कहा है कि राष्ट्रवाद के नाम पर लाखों लोगों की आवाज दबाई गई, ऐसा कब तक चलेगा। आर्टिकल 370 हटाए जाने को लेकर प्रियंका ने ट्वीट करते हुए राहुल गांधी के विमान में अपनी आपबीती सुना रही कश्मीरी महिला का वीडियो भी शेयर किया है।

इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी तथा अन्य विपक्षी पार्टियों के नेता शनिवार को कश्मीर के हालात का जायजा लेने श्रीनगर पहुंचे थे। इन सभी विपक्षी पार्टियों के नेताओं के जाने के बाद स्थानीय प्रशासन ने उन्हें एयरपोर्ट से बाहर नहीं निकलने दिया और सभी को फ्लाइट से वापस दिल्ली भेज दिया गया।



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2znORBm

No comments:

Post a Comment