Wednesday, August 21, 2019

पेट के कीड़े मारने के लिए नारियल का सेवन है लाभदायक

नारियल के तेल के गुण किसी से छिपे नहीं है। कई स्वास्थ्य व सौंदर्य समस्याओं को दूर करने के लिए लोग नारियल के तेल का इस्तेमाल करते हैं। वहीं नारियल की गिरी भी बेहद फायदेमंद मानी गई है। तो चलिए जानते हैं इसे खाने के कुछ बेहतरीन फायदों के बारे में-

नारियल की गिरी दिल के लिए काफी अच्छी मानी गई है। अपने हद्य को स्वस्थ रखने के लिए आप नारियल की गिरी में बादाम, अखरोट व मिश्री मिलाकर हर रोज खाएं। नारियल में गुड कलेस्ट्रॉल पाया जाता है जो दिल को स्वस्थ रखता है।

कुछ लोगों को गर्मियों में नाक से खून आता है। उनके लिए नारियल किसी रामबाण की तरह काम करता है। बस आप इसे मिश्री के साथ खाएं। इससे नकसीर की समस्या दूर हो जाएगी।

अगर किसी को उल्टी आ रही है तो उसे नारियल का टुकड़ा मुंह में रखकर थोड़ी देर तक चबाना चाहिए। इससे यकीनन आपको आराम मिलेगा।

वहीं पेट में कीड़े होने पर भी नारियल का सेवन किया जा सकता है। पेट के कीड़ों को मारने के लिए रात को सोने से पहले और सुबह 1 चम्मच पिसे हुए नारियल का सेवन करें।

नारियल के जरिए व्यक्ति का प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत होता है। दरअसल, नारियल में ऐंटिबैक्टीरियल, ऐंटिफंगल और ऐंटिवायरल तत्व पाए जाते हैं जो रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाते हैं।

कब्ज की समस्या में भी नारियल काफी असरदार होता है। इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में पायी जाती है।



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2z99fGh

No comments:

Post a Comment