
चंद्रयान 2 के लिए पाकिस्तान की पहली एस्ट्रोनॉट नमीरा सलीम ने इसरो को बधाई दी है। इस सराहनीय कार्य के लिए दुनियाभर में इसरो की तारीफ हो रही है।
पाकिस्तान की पहली एस्ट्रोनॉट नमीरा सलीम ने भी इसरो के इस ऐतिहासिक प्रयास के लिए बधाई दी है। नमीरा सलीम ने कहा – ‘मैं चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम की चांद के साउथ पोल में सॉफ्ट लैंडिंग की ऐतिहासिक कोशिश के लिए इसरो और भारत को बधाई देती हूं।
लैंडर विक्रम का चांद पर लैंडिंग से पहले संपर्क टूट गया। इसरो का चंद्रयान-2 से संपर्क उस समय टूटा, जब वह चंद्रमा की सतह से महज दो किलोमीटर दूर था। चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर अपनी कक्षा में सुरक्षित स्थापित हो चुका है।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2UE6k20
No comments:
Post a Comment