Sunday, September 8, 2019

मसूड़ों के दर्द से ये टिप्स दिलाएंगे छुटकारा

इंटरनेट डेस्क। अगर आप मसूड़ों के दर्द से ग्रसित हैं तो हम आपको कुछ टिप्स बताते हैं, जिन्हे आजमाकर आप इस दर्द से छुटकारा पा सकते है। इन सरल इलाजों की जानकारी आपके मुंह के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने में मददगार साबित होगी। आईये जानते हैं उन टिप्स के बारे में…

– आप एक नींबू के रस में थोड़ा नमक मिला कर पेस्ट बना लें। इसे अच्छे से मिलाएं और अपने दांतो पर लगाना चाहिए। कुछ मिनट छोड़ने के बाद गुनगुने पानी से कुल्ला करें।

मसूड़ों के रोगों के उपचार में नींबू हर तरह से लाभप्रद है। सर्व प्रथम नींबू एंटी-इन्फ्लामेटरी है जो संक्रमित मसूड़े के इलाज में सहायता करता है। यही नहीं, इसमें विटामिन सी भी है, जो आपके मसूड़ों के संक्रमण को खत्म करने में सहायता करता है।

-क्या आप भी मसूड़ों के दर्द से परेशान हैं तो आप शहद यूज लीजिए। क्योंकि इसमें प्राकृतिक एंटी-बैक्टीरीअल और एंटीसेप्टिक तत्व हैं, जिसका फायदा आप अपने संक्रमित मसूड़े के उपचार में उठा सकते हैं।

दांतो को ब्रश करने के बाद मसूड़ों के प्रभावित भाग पर शहद की थोड़ी मात्रा का लेप लगा दें। शहद में चीनी की मात्रा बेहद अधिक होने के कारण से, ध्यान रखते हुए शहद की बस थोड़ी मात्रा का यूज करे और सिर्फ मसूड़ों के ऊपर शहद लगाएं, दांतो पर नहीं।

-अगर आप समुद्री नमक की थोड़ी मात्रा को एक कप गुनगुने पानी में मिलाएंगे। और फिर इस घोल के एक घूँट को अपने मुंह में 30 सेकंड तक कुल्ला करेंगे और थूक दे। इस प्रक्रिया को अनेक बार दोहराएं।

समुद्री नमक मसूड़े की सूजन को कम करेगा और चोट के उपस्थित संक्रमण को समाप्त करेगा। मुंह कुल्ला करने की इस प्रक्रिया को दिन में 2 बार दांत साफ करने की अपनी आदत के साथ जोड़ दें।



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2PSWNpa

No comments:

Post a Comment