Saturday, September 14, 2019

प्याज का सेवन करने से सेहत को मिलते है लाभ

खाने में अगर प्याज मिल जाए तो भोजन का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। वैसे प्याज सिर्फ स्वाद के लिए ही नहीं होता, अगर गर्मी के मौसम में इसका सेवन किया जाए तो इससे लू से लेकर कैंसर, हाई ब्लड शुगर और हार्ट अटैक जैसी घातक बीमारियों से बचा जा सकता है।

प्याज में सल्फर यौगिक होते हैं जिसकी वजह से हमारे ब्लड शुगर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। तो चलिए जानते हैं प्याज का सेवन करने से होने वाले लाभों के बारे में-

अगर आप कैंसर के खतरे को खुद से दूर रखना चाहते हैं तो आज से ही प्याज का सेवन शुरू कर दंे। आपको शायद पता न हो लेकिनप्याज में कैंसर सेल्स को खत्म करने के गुण होते हैं। यह शरीर में कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकता है।

प्याज आपके दिल का भी उतना ही बेहतरीन तरीके से ख्याल रखता है। इसके सेवन से दिल की कई बीमारियों से आसानी से बचा जा सकता है। इसे खाने से हार्ट अटैक होने की संभावना कई गुना कम हो जाती है। दरअसल, यह रक्त को पतला करता है और हार्ट अटैक आने का खतरा कम रहता है।

प्याज के सेवन का असर रक्त में शर्करा के स्तर पर भी पड़ता है। जब आप इसका सेवन करते हैं तो हाई ब्लड शुगर की संभावना कम हो जाती है। दरअसल, प्याज में सल्फर यौगिक होते हैं जिसकी वजह से हमारे ब्लड शुगर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2ZQHCRh

No comments:

Post a Comment