
इंटरनेट डेस्क। गर्भवती महिलाओं के स्टैच मार्क्स होना आम समस्या है। लेकिन ये गर्भावस्था के बाद खराब लगते है। आपको बता दें कि प्रैग्नेंसी में, अधिक वजन बढने से या फिर बढ़ती उम्र में शरीर पर पडऩे लगते है जिससे पेट या शरीर के बाकी हिस्सों में हल्की पतली रेखाएं पडऩे लगती हैं। जिससे स्किन खराब नजर आने लगती है।
वैसे तो स्किन के खिचाव पडऩे से त्वचा की मिडल लेयर डैमेज हो जाती है तथा निशान उभरने लगते हैं। कहने को तो सिर्फ निशान ही होते हैं लेकिन कोई ड्रैस पहनने से पहले यह सोचना पड़ता है कि इन्हें कैसे छुपाया जा सकता है। आजकल इन्हें छुपाने के लिए कई तरह के महंगे ट्रीटमेंट तथा थर्मेज आदि आधुनिक तरीके हैं लेकिन आप कुछ घरेलू नुस्खों से भी इनसे छुटकारा पा सकते है। चलिए जानते ऐसे ही कुछ आसान तथा असरदार तरीके…
–कैस्टर ऑयल : कैस्टर ऑयल को स्ट्रेच माक्र्स पर लगाकर प्लास्टिक बैग से लपेट लीजिए। अब हॉट वॉटर बॉटल से करीब आधा घंटे सिकाई कीजिए और धीरे-धीरे रगड़ें। इससे कुछ ही दिनों में स्ट्रेच मार्क्सदूर हो जाएंगे।
-जैतून का तेल : जैतून के तेल को थोड़ा गर्म करके स्ट्रेच माक्र्स पर लगाकर हल्की मालिश कीजिए। इससे स्ट्रेच मार्क्स गायब होंगे साथ ही ब्लड सर्कुलेशन भी रहेगा।
-आलू : आलू डैमेज त्वचा को रिपेयर करने का काम करता है। आलू के पिस काटकर स्ट्रेच मार्क्स पर रगड़े। फिर कुछ मिनटों बाद गुनगुने पानी से धो लीजिए।
-शक्कर : बादाम तेल में 1 चम्मच शक्कर तथा कुछ बूंदें नींबू के रस की डालकर अच्छे से मिलाएं। नहाने से 10 मिनट पहले हर रोज इस पेस्ट को लगाकर हल्का रगड़ें। कम से कम एक माह लगातार करने से स्ट्रेच मार्क्स गायब हो जाएंगे।
-नींबू का रस : नींबू स्ट्रेच माक्र्स तथा एक्ने को समाप्त करने बेहद मददगार होता है। ताजे नींबू के रस को कम से कम दस मिनट तक मार्क्स पर लगाएं और फिर पानी से धो लीजिए।
-एलोवेरा : एलोवेरा के जूस को सीधे मार्क्स पर लगाया जा सकता है। हर रोज ऐसा करने से कुछ दिनों में फर्क दिखने लगेगा।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Lvao0n
No comments:
Post a Comment