Friday, September 13, 2019

PoK पर सेना प्रमुख बिपिन रावत का बड़ा बयान, कहा – पूरी तरह से तैयार है सेना

PoK पर सेना प्रमुख बिपिन रावत का बड़ा बयान सामने आया है। सेना प्रमुख ने कहा है कि पीओके पर सरकार को फैसला करना है और सेना पूरी तरह से तैयार है।

इससे पहले केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा था कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 दिनों की सबसे बड़ी उपलब्धि में जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करना शामिल है और हमारा अगला एजेंडा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को भारत का अभिन्न हिस्सा बनाना है।

इस मामले में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्पष्ट कर दिया है कि पाकिस्तान के साथ किसी तरह की बातचीत आतंकवाद पर पूरी तरह रोक लगने के बाद होगी और यह बातचीत उसके कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) पर होगी। भारतीय संसद 1994 में पारित अपने प्रस्ताव में कह चुकी है कि पाकिस्तान के साथ केवल पीओके पर विवाद है और इसे वापस लाना है।

यह भी पढ़ें: सरकार बन्द कराये सुप्रीम कोर्ट से राम जन्मभूमि का मुकदमा

यह भी पढ़ें: अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र-छात्राओं को मिलेगा छात्रवृति



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/31g1zOV

No comments:

Post a Comment