Wednesday, February 5, 2020

गोरखपुर में शोहदों के लिए आफत बना ये बॉक्स

गोरखपुर शहर में इन दिनों रोड रोमियो और मजनुओं की हालत बहुत खराब है. अब गोरखपुर में लड़कियों और महिलाओं पर फब्ती कसना या किसी भी तरह की छेड़खानी करना ऐसे मजनुओं को बहुत भारी पड़ने लगा है. उन्हें हवा भी नहीं लग रही और पुलिस उन पर कार्रवाई कर देती है.

गोरखपुर पुलिस ने शोहदों  से निपटने के लिए एक नया और अनोखा तरीका निकाला है, जिसका नाम है पिंक बॉक्स. यह मजनुओं के लिए आफत और लड़कियों व महिलाओं के लिए एक वरदान साबित हाे रहा है.

क्या है ये पिंक बॉक्स?

पिंक बॉक्स साधारण सा दिखने वाला गुलाबी रंग का एक डिब्बा है. इस बॉक्स में महिलाएं या बच्चियां शोहदों का नाम या उनके खड़े होने की जगह एक पर्ची में लिख कर डाल देती हैं. जो लड़कियां छेड़खानी के खिलाफ खुलकर नहीं बोल पातीं या फिर अपना नाम नहीं बताना चाहती वे भी बेनामी पर्ची इसमें लिख कर डाल सकती हैं. इसे बाद पुलिस इन पर्चियों को निकाल कर शोहदों पर कार्रवाई करती है.

शहर के कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा का कहना है कि छेड़खानी होने पर लड़किया न अपने मम्मी पापा से कह पाती थीं न ही स्कूल में टीचर से अब इस पिंक बॉक्स के लग जाने से ये फायदा हो गया है कि लड़कियां अपनी शिकायत लिख कर चुपके से पिंक बॉक्स में डाल देती हैं. जिसके बाद उन शोहदों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करती है. पुलिस की इस पहल से स्कूलों में पढ़ने वाली बच्चियों का मनोबल तो बढ़ा ही है साथ ही अभिभावक भी गोरखपुर पुलिस की इस पहल से बहुत खुश हैं।

गोरखपुर पुलिस के इस अभियान की शहर का हर व्यक्ति खुले दिल से तारीफ कर रहा है।



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/36Z2xkr

No comments:

Post a Comment