
रियलिटी टीवी शो बिग बॉस पर अश्लीलता फैलाने का आरोप है। इस शो को बैन करने की बात हो रही है। इसे बैन करने के लिए पीएम मोदी से मांग की गयी है। इसको लेकर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र भी लिखा गया है।
ट्विटर पर कई यूजर्स पीएमओ इंडिया को टैग करते हुए PM मोदी से शिकायत कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी बिग बॉस का खूब विरोध हो रहा है।
कानपुर से BJP सांसद सत्यदेव पचौरी ने भी इसका विरोध किया। उन्होंने ट्विटर एकाउंट पर लिखा ” बिगबॉस शो नहीं, अय्याशी का अड्डा है। इसे पूरी तरह से बंद किया जाना चाहिए ” उनके ट्वीट के बाद उनका यह पोस्ट वायरल हो गया।
कई लोगों ने उनका समर्थन किया और कमेंट लिखे। इसी के बाद इस पर आवाज उठनी शुरू हो गई। हालांकि पचौरी ने कहा कि उन्होंने कभी भी बिग बॉस देखा नहीं है, सिर्फ इसके बारे में सुना है।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/358ucjc
No comments:
Post a Comment