
माइग्रेन सिर से संबंधित समस्या है| इसमें बार-बार सिर के एक हिस्से में दर्द होता हैं और व्यक्ति को बहुत परेशानी होती है| तेज रोशनी, खुशबू या शोर के कारण अकसर लोगों में माइग्रेन का दर्द देखने को मिलता है| माइग्रेन के दर्द के कारण उल्टी , जुकाम आदि समस्याएं लोगों में हो जाती है| स्ट्रेस लेने और चिंता करने के कारण भी माइग्रेन का दर्द लोगों में अकसर हो जाता है| आइये जाने इससे कैसे बचा जाए –
1. अदरक का जूस है फायदेमंद
अदरक माइग्रेन के दर्द को दूर करने में बेहद लाभदायक है| माइग्रेन के दर्द से छुटकारा पाने के लिए अदरक का रस, नींबू का रस, अदरक की चाय पीएं| फायदा मिलेगा|
2. अंगूर का जूस पीएं
माइग्रेन के दर्द को दूर करने में अंगूर का जूस बहुत लाभदायक है| इसमें कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, विटामिन ए और सी अधिक पाया जाता है| अंगूर का जूस तैयार करने के लिए पानी और ताजा अंगूर एकसाथ मिक्सी में पीस लें और अब इसका दिन में दो बार सेवन करें| माइग्रेन का दर्द दूर हो जाएगा|
3. दालचीनी का पेस्ट लगाएं
दालचीनी माइग्रेन को ठीक करने में बहुत लाभदायक है| इसमें थोड़ी मात्रा पानी की भी डाल लें और पेस्ट तैयार कर लें| अब इस पेस्ट को अपने माथे पर लगाएं| राहत मिलेगी|
4. कैफीन कम लें
ऐसी चीज़े कम लें जिसमे कैफीन डला हुआ हो वरना आपका दर्द बढ़ जाएगा| कैफीन कम लेने से माइग्रेन का दर्द कम हो जाता है|
5. लाइट से बचें
ज्यादा रोशनी में बैठकर काम न करें| अधिक रौशनी आपके माइग्रेन के दर्द को बढ़ा सकती है|
6. मसाज करें
अगर आप माइग्रेन के दर्द से जूझ रहे हैं तो मसाज अवश्य करें| इससे ब्लड सर्कुलेशन लेवल कंट्रोल में रहता है|
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2o8qoOf
No comments:
Post a Comment