
हम सब बालों को दोनो के लिए शैम्पू का इस्तेमाल करते है| शैम्पू करने के बाद हमे कंडीशनर का भी इस्तेमाल अवश्य करना चाहिए| इससे बालो की चमक व खूबसूरती शैम्पू करने के बाद और बढ़ जाती है|
आज मार्केट में तरह तरह के अप्राकृतिक कंडीशनर उपलब्ध है जो बालों को नुकसान पंहुचा सकते है| आज हम आपको बता रहे है घर में बने कंडीशनर के बार में जिन्हे इस्तेमाल कर आप बालों की प्राकृतिक सुंदरता व चमक पा सकते है|
1 एक अंडे को अच्छे से फेंट ले| उसमे एक चम्मच जैतून या नारियल का तेल और शहद मिला लें| इस पेस्ट से बालो की अच्छी तरह मालिश करें और कुछ समय बाद शैंपू कर लें| यह आपके रूखे बालो के लिए एक बेहतरीन कंडीशनर है|
2 नीबू कंडीशनर बालों को नरम व मुलायम बना देता है| यह हर तरह के बालो पर सूट करता है| बालो में शैम्पू करने के बाद एक मग पानी में एक नीबू का रस मिला लें| नीबू मिले लिए पानी को धीरे धीरे अपने बालों में डालें और अच्छे से मालिश करें| बाल चमक जाएंगे|
3 चाय की पट्टी को पानी में उबाल लें| अब इसमें एक नीबू का रस मिला लें| शैम्पू करने के बाद आप चाय के पानी को कंडीशनर के रूप में इस्तेमाल करे| इससे आपके बालो की जड़ें मजबूत होंगी और बाल चमक उठेंगे|
4 दही बालो के लिए एक सबसे अच्छा नेचुरल कंडीशनर है| बालो में चमक पाने के लिए शैंपू करने के आधा घंटे पहले बालो में दही लगा लें| अगर आपके सिर में डैंड्रफ है तो आप आधा नीबू का रस भी इसमें मिला सकती है| फायदा मिलेगा|
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2MiZcEN
No comments:
Post a Comment