Saturday, November 16, 2019

महाराष्ट्र के लिए तय हुआ फॉर्मूला, इस गठबंधन की बनेगी सरकार!

महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर घमासान जारी है। सूत्रों की माने तो अगले सप्ताह तक सरकार बनाने की तैयारी भी काफी तेज हो चुकी है। काँग्रेस और एनसीपी के नेताओ की बैठकें लगातार देखने को मिल रही है और यह सभी नेता लगातार शिवसेना के नेता के संपर्क में बने हुए है।

इसी बीच शरद पवार ने अपने बयान में कहा है कि महाराष्ट्र में शिवसेना-एनसीपी-काँग्रेस की सरकार बनेगी और 5 साल तक राज करेगी साथ ही उन्होने यह भी कहा है कि सरकार बनाने और 5 साल तक राज करने के लिए यह जरूरी है कि तीनों दलों को सरकार में शामिल होना होगा।

बैठक में यह सुनिश्चित हुआ है कि शिवसेना और एनसीपी का ढाई-ढाई साल के कार्यकाल के लिए मुखमंत्री होंगे। मंत्रियों की संख्या के लिए भी यह तय हुआ है कि शिवसेना और एनसीपी के 14-14 मंत्री होंगे  वहीं काँग्रेस के 12 मंत्रियों को शामिल किया जाएगा साथ ही बैठक में यह भी तय हुआ है कि काँग्रेस पार्टी को विधानसभा अध्यक्ष का पद भी दिया जाएगा।

काँग्रेस को विधानसभा अध्यक्ष का पद देने का मुख्य कारण यह है कि शिवसेना और एनसीपी दोनों दल विधानसभा अध्यक्ष के मामले में अभी भी एक दूसरे पर शक कर रहे है। साथ ही यह बात पर भी सहमति हुई है कि सीवसेना को अपने कट्टर हिन्दुत्व की भावना से बाहर निकलना होगा और सवारकर को भारत रत्न देने की मांग भी छोड़नी होगी इसी के साथ अयोध्या मामले पर भी शिवसेना को थोड़ा संयम रखने की सलाह दी गयी है।

इन सब के अलावा महाराष्ट्र में मुसलमानो के लिए 5 फीसदी आरक्षण फिर से लागू करना होगा, साथ ही  बेरोजगारों के लिए मासिक भत्ता देने का प्रावधान भी तय हुआ है। किसानों  के कर्ज माफी की भी बात कही गयी है, अभी यह तय नहीं है कि पूरी कर्ज माफ की जाएगी या आधी साथ ही फसल बीमा योजना को तुरंत लागू किया जाएगा।

शरद पवार ने चुनाव के शुरुवात से ही अत्यधिक बारिश और किसानो को हुए  नुकसान को ठोस मुद्दा बनाया हुआ है इस के साथ ही गरीबों को तमिलनाडु के अम्मा कैंटीन में 10 रु थाली देने कि बात कही गयी है। इन सभी मामलों को लेकर दिल्ली में सोनिया गांधी और शरद पवार के बीच बैठक होगी और वहीं अंतिम मुहर लगाई जाएगी।



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2NRk33X

No comments:

Post a Comment