
अक्सर लोग अपने भोजन में तरह-तरह के आयल का इस्तेमाल करते हैं। हर प्रकार के आयल का अलग काम व महत्ता होती है। लेकिन अगर बात वेजीटेबल आयल की हो तो वह आपकी सेहत के लिए कई तरह से लाभदायक होता है। तो चलिए जानते हैं वेजीटेबल आयल से मिलने वाले फायदों के बारे में-
वेजिटेबल ऑयल से आपको आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं, जो विकास और चयापचय के लिए बेहद आवश्यक हैं।
वहीं आपको रोजाना के कामकाज के लिए शरीर को ऊर्जा की जरूरत होती है और यह उर्जा आपको इन वेजीटेबल आयल से प्राप्त होती है।
आपके शरीर को अच्छे फैट की जरूरत होती है, जो केवल सूरजमुखी तेल, सोयाबीन तेल, मकई का तेल, मूंगफली तेल, एवोकैडो और फैटी फिश जैसे खाद्य पदार्थों से मिल सकता है। इसलिए इन आयल को अपने आहार में एक मुख्य जगह देना बेहद आवश्यक होता है।
इसके अतिरिक्त वेजीटेबल आयल में एमयूएफए तत्व होता है जो खराब कोलेस्ट्रॉल अर्थात एलडीएल लेवल को कम करने में सहायक होता है।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2qHwcPS
No comments:
Post a Comment