Monday, December 23, 2019

महाराष्ट्र: किसानों का 2 लाख रुपये तक का कर्ज माफ

महाराष्ट्र के किसानों को बड़ी राहत देते हुए CM उद्धव ठाकरे ने किसानों का 2 लाख रुपये तक का कर्ज माफ कर दिया है। महाराष्ट्र सरकार ने विधानसभा में इसकी घोषणा की है। CM उद्धव ठाकरे ने इसे चुनावी वादे पर अमल करने का कदम बताया है। वहीं विपक्ष में बैठी बीजेपी ने किसानों के लोन की पूरी कर्जमाफी की मांग करते हुए सदन से वाकआउट कर दिया।

कर्ज माफ़ी के बारे में बताते हुए उद्धव ठाकरे ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन कहा, “किसानों का 2 लाख रुपये तक का लोन माफ कर दिया जाएगा। पैसे सीधे किसानों के बैंक खातों में डाले जायेंगे। यह स्कीम मार्च 2020 से शुरू की जाएगी।”

BJP ने इस फैसले का विरोध शुरू कर दिया। विपक्ष ने पूर्ण कर्ज माफी की मांग करते हुए सदन से वाकआउट किया। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आरोप लगाया कि उद्धव ठाकरे सरकार अपने वादे को पूरा नहीं कर रही है।

राज्य सरकार ने कृषि ऋण माफ किए जाने की कट ऑफ डेट 30 सितंबर 2019 बताई है। CM उद्धव ने कहा, “लोन की अपर लिमिट 2 लाख रुपये रहेगी तथा यह योजना महात्मा ज्योतिराव फुले कर्जमाफी योजना के नाम से जानी जाएगी।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर साधा निशाना, कहा – वह एक षड्यंत्रकारी है

CAA: नागपुर में नागरिकता कानून के सर्मथन में निकाली गई तिरंगा यात्रा, उमड़ा जनसैलाब



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/398JbvM

No comments:

Post a Comment