
झारखंड में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के बाद आज मतगणना हो रही है। रुझानों में रोचक जंग देखने को मिल रही है। लगभग सभी सीटों के रूझान भी सामने आ चुके हैं हांलाकि नतीजे आने में कुछ घंटे और लग सकते हैं। नतीजे आने से पहले हीं झारखंड में सरकार बनाने की कवायद शुरू हो गयी है। झारखंड में किसी भी पार्टी को बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है इसलिए बहुमत के जुगाड़ के लिए जोर-आजमाइश शुरू हो चुकी है।
खबरों के मुताबिक कांग्रेस ने जेवीएम से संपर्क साधा है। झारखंड में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस अभी से एक्टिव हो गई है। कांग्रेस झारखंड के इंचार्ज आरपीएन सिंह ने झारखंड विकास मोर्चा के नेताओं से संपर्क किया है। इसके पहले खबर थी कि बीजेपी झारखंड नेतृत्व भी सरकार बनाने के लिए आजसू और जेवीएम से संपर्क कर रही है।
दूसरी तरफ मतगणना के बीच झारखंड विकास मोर्चा के चीफ बाबूलाल मरांडी ने कहा, कोई भी पार्टी हमारे लिए अछूत नहीं है। जनता जो भी जनादेश देगी, उसे स्वीकार करेंगे। जेवीएम ने सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ा है। परिणाम आने के बाद पार्टी बैठकर विचार करेगी कि हमें क्या करना है।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर साधा निशाना, कहा – वह एक षड्यंत्रकारी है
CAA: नागपुर में नागरिकता कानून के सर्मथन में निकाली गई तिरंगा यात्रा, उमड़ा जनसैलाब
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/34OSpK6
No comments:
Post a Comment