Thursday, December 19, 2019

नेटवर्क कंपनी ने जयपुर के कपल को भेंट की ‘वोल्वो वी नाइंटी कार, एक्स शोरुम कीमत 60 लाख

जयपुर। मोदी एंटरप्राइसेज के मैनेजिंग डायरेक्टर और दिग्गज बिजनेसमैन समीर मोदी कंपनी के कार्यक्रम में शामिल होने जयुपर आए। इस अवसर पर उन्होंने अपनी नेटवर्क कंपनी मोदीकेयर से जुड़े कपिल वर्मा और उनकी पत्नी अनीता वर्मा को ‘वोल्वो वी नाइंटी’ भेंट की। गौरतलब है कि नेटवर्क इंडस्ट्री की सबसे बड़ी कंपनी मोदीकेयर मोदी ग्रुप की कंपनी है। कार्यक्रम का आयोजन बड़े स्तर पर किया गया। कार्यक्रम में मोदीकेयर के नेटवर्क से जुड़े कई डिस्टीब्यूटर और मेंबर शामिल हुए। जब कपिल वर्मा और उनकी पत्नी अनिता वर्मा को समीर मोदी के हाथों से कार की चाबी भेंट की गई तो पूरा कार्यक्रम स्थल तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठा। समीर मोदी ने सीधे कार के शोरुम पहुंचकर जयपुर के इस कपल को कार भेंट की। समारोह को संबोधित करते हुए समीर मोदी ने कहा कि लग्जरी लाइफ को जीना अब सपना नहीं रह गया है।  जो लोग हमारे नेटवर्क के जरिए जुड़ रहे हैं और अपने सपनों को पूरा कर रहे हैं। कंपनी से जुड़े ऐसे लोग भी हैं जिन्होंने अपनी शुरुआत ग्राउंड से की थी, लेकिन अपनी मेहनत के बल पर वह टॉप पर पहुंच रहे हैं। समीर मोदी ने कहा, इसका एक बड़ा उदाहरण कपिल वर्मा ओर अनीता वर्मा जैसा कपल है। कंपनी की तरफ से इन्हें यह तीसरी लग्जरी कार भेंट की गई है।

इस अवसर पर कार प्राप्त करने वाले कपिल वर्मा और अनीता वर्मा ने संयुक्त बयान में कहा, हमारा उद्देश्य सिर्फ अपनी लाइफ को ही सिक्योर और लग्जरी बनाना नहीं है बल्कि समाज में ऐसे जोड़ों ओर परिवारों को भी अपनी जिंदगी खुलकर जीने का संदेश ओर प्रेरणा देना है। मोदीकेयर नेटवर्क से जुडऩे से पहले हमारे लिए यह बिल्कुल अजीब ओर रिस्क वाला फैसला था। कपिल वर्मा ने कहा, हम लोगाों से को अपने साथ जोड़ते गए। विश्वास और प्यार ने इस नेटवर्क को एक परिवार के रूप में बांध दिया। महिलाओं को संदेश देेते हुए अनिता वर्मा ने कहा कि मैं भी एक गृहणी हूं, लेकिन, मोदीकेयर ने मुझे एक प्रोफेशनल और अपने सपने पूरे करने का मौका दिया जिसे मैंने अपने पति के साथ कंधे से कंधा मिलाते हुए पूरा किया। मेरा गृहणियों से यही कहना है कि अपने लाइफ पार्टनर के साथ आप भी अपने इस नेटवर्क के सभी चुनौतियों को पार करते हुए अपना सपना पूरा कर सकते हैं।

सक्सेस सिंबल बने कपिल वर्मा और उनकी पत्नी अनीता वर्मा

गृहस्थ जीवन में सामाजिक ओर पारिवारिक चुनौतियों के बीच निर्वाह करने वाले परिवारों के लिए कपिल वर्मा और अनिता वर्मा जैसा जोड़ा एक मिसाल है। इस जोड़े ने जीवन की हर चुनौतियों से मुकाबला करते हुए पारिवारिक जीवन के साथ साथ प्रोफेशनल लाइफ में एक साथ खड़े होकर सफलता हासिल की है। इस कामयाबी का श्रेय दोनों एक दूसरे को देते हैं।

पारिवारिक जीवन में आईं कठिनाईयां

नेटवर्क इंडस्ट्री में आने से पहले इनका जीवन बहुत ही कठिन था। मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाले कपिल और अनीता ने इंटरकास्ट लव मैरिज की। जिसके चलते उन्हें अपने ही घर में विरोध का सामना करना पड़ा। इस कारण उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा। लेकिन, कपिल ओर अनीता ने एक दूसरे पर भरोसा बनाए रखा और आपसी सूझबूझ और समझ से संघर्ष को जारी रखा। शादी के बाद कपिल वर्मा ने वकालत की पढ़ाई की और छोटी छोटी जॉब करते रहे। लेकिन, परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रहीं थीं। वकालत की डिग्री मिलने के बावजूद कपिल को इस क्षेत्र में सफलता हासिल नहीं हुई। कपिल ने जहां डोर टू डोर प्रोड्क्ट्स सेल किए वहीं अनीता ने भी पति के साथ अपना संघर्ष जारी रखा। अनीता ने पहले पार्लर का कोर्स किया पार्लर चलाने की कोशिश की, फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया बूटीक् खोलने की कोशिश की, इंश्योरेंस की एजेंसी ली, घर में बच्चों को पालने के लिए क्रैच चलाया, पोस्ट ऑफिस की एजेंसी चलाई और जब सब तरफ से हार मिली तो भी उसने हार नहीं मानने का फैसला किया ।

बिगड़ते गए हालात

इतने संघर्ष के बावजूद भी उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ती जा रही थी। लेकिन, इसी दौरान उन्हें पुत्री सुख प्राप्त हुआ। लेकिन, आने वाले भविष्य की चिंता में कपिल ओर अनीता ने संघर्ष बनाए रखा और अपने साथ साथ बेटी का भविष्य बनाने के लिए चुनौतियों से सामना करते रहे।

तरुण बजाज बने कपिल-अनीता की लाइफ के टर्निंग प्वाइंट

हर तरह से संघर्ष करके थक चुके कपिल वर्मा और अनीता वर्मा के जीवन उस वक्त जिंदगी में नया मोड़ा आया जब एक बार रास्ते में उनसे (2013 में) तरुण बजाज टकराए। इस दौरान एक दूसरे के कॉन्टेक्ट नंबर हासिल किए और अपने अपने रास्ते निकल गए।

तरुण बजाज ने दिया ऑफर

कुछ वक्त बाद तरुण बजाज ने कपिल और उनकी पत्नी अनीता को कॉल किया। कपिल ओर अनीता बताते हैं कि कुछ दिन बाद उनका कॉल आता है और वो मुझसे पूछते हैं क्या आप अपनी जिंदगी बदलना चाहते हैं पहले सब सपने जैसा लगता है। कुछ दिन बाद वो वापिस जयपुर आते हैं और मिलने की बात करते हैं। जब पहली बार मैं उनसे मिला तो उन्होंने मुझे बदलते हुए मार्केट ट्रेंड्स, अपग्रेड होते हुए बिजनेस कॉन्सेप्ट्स ऑर नेटवर्क इंडस्ट्री के विजन के बारे में बताया। लेकिन, अजनबी इंसान ओर नए काम के बारे में हमें विश्वास नहीं हुआ और हम उनकी बात टालते रहे। लेकिन, होनी को कुछ और मंजूर था एक बार फिर तरुण बजाज मिले ओर हमारी उनसे बातचीत हुई। हमने उनसे पूछा क्या करना है, उन्होंने कहा वही करना है जो करते आ रहे हैं बस काम करने का तरीका बदलना है हार्ड वर्क को स्मार्ट वर्क में बदलना है। उसके बाद हमारे नए जीवन की शुरुआत हुई और दिसंबर 2013 में हमने नेटवर्क इंडस्ट्री में तरुण बजाज जी के साथ कदम रखा। नेटवर्क इंडस्ट्री में शुरुआती दौर में लोगों ने हमारा मजाक उड़ाया। लेकिन हमने हिम्मत नहीं हारी और हम संघर्ष करते रहे।

कपिल और अनीता का अचीवमेंट, ‘वॉल्वो वी नाइंटी’ चौथी लक्जरी गाड़ी

आज हमें लगभग छह साल कम्पलीट हो चुके हैं। अचीवमेंट्स की बात करें तो कपिल वर्मा और उनकी पत्नी अनीता आज इस इंडस्ट्री से तीन गाडिय़ां ले चुके हैं और अब वह ‘वॉल्वो वी नाइंटी’  चौथी गाड़ी लेने जा रहें। कपिल कहते हैं कि यह हमारे सपनों की गाड़ी है जिसकी कीमत लगभग 78 लाख रुपए है। कपिल अब तक लगभग आठ कंट्रीज घूम कर आ चुके हैं और अगर इनकम की बात करू तो सिक्स फिगर इनकम एंजॉय कर रहे हैं जो बहुत जल्द सेवन फिगर इनकम में बदलने वाली है।



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2PBS7C4

No comments:

Post a Comment