
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में बीते दिनों 5 दिसम्बर की सुबह रेप आरोपियों द्वारा ज़िन्दा जलाये जाने वाली पीड़िता की मौत हो गई है। 5 दिसम्बर की रात को उसे एयर लिफ्ट कर के दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह 90 प्रतिशत तक जल चुकी थी और डॉक्टरों का कहना था कि पीड़िता की हालत बेहद नाज़ुक है। सफदरजंग अस्पताल के मुताबिक 6 दिसम्बर की रात 11:40 मिनट के करीब पीड़िता की मौत हो गई।
गौरतलब है कि पीड़िता 5 दिसम्बर की सुबह उसके रेप केस की सुनवाई के सिलसिले में रायबरेली जाने के लिए घर से निकली थी। रास्ते में उसी रेप के आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़िता पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दिया। इससे पीड़िता बुरी तरह से झुलस गई।पहले उसे लखनऊ के अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहाँ उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सरकार द्वारा एयर लिफ्ट कर के दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में लाया गया था। यहां डॉक्टरों के अथक प्रयासों के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2rmr18A
No comments:
Post a Comment