
मिश्री का सेवन अक्सर लोग भोजन के बाद करते हैं। वैसे स्वाद में भरपूर यह मिश्री सेहत के लिए भी उतनी ही लाभकारी है। कई बार छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं होने पर लोग मिश्री का सेवन करते हैं। तो चलिए जानते हैं मिश्री के सेवन से होने वाले कुछ बेहतरीन फायदों के बारे में-
जब व्यक्ति के शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर कम होता है तो व्यक्ति को बिना कुछ किए थकान व कमजोरी महसूस होती है। कई लोगों को चक्कर भी आते हैं। लेकिन अगर मिश्री का सेवन किया जाए तो इस समस्या से काफी हद तक निजात मिलती है। नियमित तौर पर मिश्री का सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर तो बढ़ता ही है साथ ही ब्लड सर्कुलेशन भी सही बना रहता है।
अक्सर लोग भोजन के बाद मिश्री का सेवन सौंफ के साथ करते हैं। यह डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसमें डाइजेस्टिव गुण मौजूद होते हैं, जिससे खाना जल्दी और आसानी से डाइजेस्ट हो जाता है।
मुंह का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ मिश्री के सेवन से शरीर को एनर्जी भी मिलती है। सौंफ के साथ मिश्री का सेवन करने से मूड भी अच्छा रहता है।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2TNy0kN
No comments:
Post a Comment