Thursday, December 19, 2019

रक्षा तकनीक के हस्‍तांतरण के लिए औद्योगिक सुरक्षा समझौते पर भारत और अमरीका ने किये हस्‍ताक्षर

भारत और अमरीका द्विपक्षीय सहयोग और रक्षा व्यापार और मजबूत करने पर सहमत हुए हैं। दोनों देश जापान जैसे समान विचार वाले देशों के साथ हिंद प्रशांत क्षेत्र को शांतिमय बनाने और आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ने के लिए तालमेल बढ़ाने पर भी सहमत हुए हैं।

वाशिंगटन में दूसरी टू-पल्स-टू मंत्रिस्तरीय वार्ता में दोनों देशों ने आपसी संबंधों को 2020 में नये स्तर तक पहुंचाने की रूपरेखा तय की। अमरीकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो और रक्षा मंत्री मार्क एस्पर की मेजबानी में हुई इस वार्ता में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भाग लिया।

दोनों पक्षों ने निर्वाचित प्रतिनिधियों के बीच संपर्क मजबूत करने, औद्योगिक सुरक्षा, अंतरिक्ष, विज्ञान, जल तथा लोगों के बीच संबंध बढ़ाने के अनेक समझौतों पर हस्ताक्षर किए। अमरीकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियों ने बताया कि दोनों देशों के बीच अंतरिक्ष, रक्षा और औद्योगिक सहयोग के नये समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि हिंद प्रशांत क्षेत्र को मुक्‍त और बाधा रहित बनाने के बारे में दोनों देशों की सोच एक सी है। दोनों देश संचार व्‍यवस्‍था को एक दूसरे के अनुकूल बनाने और सुरक्षा के समक्षौते को लागू करने के मामले में निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।

एस. जयशंकर ने बताया‍ है कि बैठक में सीमापार आतंकवाद के खतरों सहित आतंकवाद से लड़ने के प्रयासों पर विस्‍तार से चर्चा हुई।

ट्रंप के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पास, लगे हैं ये आरोप



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Md6xXc

No comments:

Post a Comment