
झारखंड विधानसभा चुनाव के परिणाम ने भाजपा को बेहद निराश किया है। भाजपा को इस चुनाव में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। वहीं दूसरी ओर महागठबंधन में चुनाव परिणाम आने के बाद खुशी की लहर दौड़ गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है।
इन सब के बीच इस चुनाव परिणाम पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने भाजपा को पिछले 5 सालों तक कार्य करने का अवसर प्रदान करने के लिए झारखंड की जनता का आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने साथ ही साथ सभी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम के लिए भी आभार एवं अभिनंदन प्रकट किया है। उन्होंने जनता के जनादेश को स्वीकार करते हुए इसके प्रति अपना सम्मान ज़ाहिर किया है।
इसके अलावा गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा सदैव झारखंड के विकास के लिए कटिबद्ध रहेगी।
Jharkhand Election Results: इन कारणों के वजह से बीजेपी की हुई हार!
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/396iKXy
No comments:
Post a Comment